fbpx

Bhavishya Astro

मीन राशि 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi 2024 Masik Rashifal

मीन राशि जनवरी 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi January 2024 Masik Rashifal

आपके लिए लकी रहेगा। बिजनेस में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से कॉन्ट्रैक्ट बढे़गा और घूमने-फिरने के साथ मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाए। आपके सहयोगी आप के काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाए।


मीन 
राशि फरवरी 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi February 2024 Masik Rashifal

किसी मेहनत के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। यदा-कदा मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा।

मीन राशि मार्च 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi March 2024 Masik Rashifal

यह  माह आपके लिए सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। कुछ लोगों की किस्मत माह चमक सकती है। धन में बढ़ोत्तरी के लिए प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। स्टूडेंट्स का दिल पढ़ाई में खूब लगेगा। अपोजिट सेक्स के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

मीन राशि अप्रैल 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi April 2024 Masik Rashifal

यह  माह आपके लिए खुशगवार बीतेगा। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ में वृद्धि होगी। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। रुकावटें हटती जाएंगी। यात्रा होगी और ईमेल या एसएमएस के जरिए जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

मीन राशि मई 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi May 2024 Masik Rashifal

इस माह -दौड़ भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी।

मीन राशि जून 2024 मासिक राशिफल  Meen Rashi June 2024 Masik Rashifal

आपके लिए माह काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस और लेन-देन के कारण टेंशन न हो ऐसी कोशिश करें।

मीन राशि जुलाई 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi Ju;ly 2024 Masik Rashifal

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। । कार्य साधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा।

मीन राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi August 2024 Masik Rashifal

इस माह पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। इससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। किसी महत्वाकांक्षा की शुरुआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। व्यय भार बढे़गा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।


मीन 
राशि सितंबर 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi September 2024 Masik Rashifal

इस माह व्यर्थ के संदेह और तर्क में समय और धन की हानि होगी। सौदे में कठिनाई होगी। हो सकता है कि यात्रा निरस्त करनी पड़े।नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का अवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मेल मुलाकात होगी।

मीन राशि अक्टूबर 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi October 2024 Masik Rashifal

कार्य क्षेत्र में आपकी धाक जमेगी । एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाजागृत होगी और किसी तीर्थ के दर्शन लाभ भी होंगे। आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में प्रॉब्लम रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।

मीन राशि नवंबर 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi November 2024 Masik Rashifal

उत्सव में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे, पर समझदारी से काम लें। बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है।


मीन 
राशि दिसंबर 2024 मासिक राशिफल Meen Rashi December 2024 Masik Rashifal

जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। । मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।

Shopping Cart