fbpx

Bhavishya Astro

वृश्चिक राशिफल 2024 | Vrishchik Rashifal in Hindi | Monthly Rashiphal

वृश्चिक राशिफल 2024 | Vrishchik Rashifal in Hindi | Monthly Rashiphal |

जनवरी 2024 राशिफल

साल की शुरुआत औसत होगी क्योंकि शनि आपकी राशि में है। आप शांति बनाए रखें एवं धैर्य के साथ स्थितियों को संभालना है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दी ना करें एवं अपने वैवाहिक जीवन में सद्भाव बनाए रखें।

फरवरी 2024 राशिफल

इस माह आपका व्यय आपकी कमाई से अधिक होगा। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुॅंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बातचीत में आपको कुछ सुधार लाने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में समस्या आने की संभावना है।

मार्च 2024 राशिफल

इस माह आपको नौकरी में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य आपकी सफलता को रोक सकता है। बच्चों को आपसे कुछ समर्थन की आवश्यकता होगी। अपने जीवनसाथी के साथ मतभेदों से बचें।

अप्रैल 2024 राशिफल

व्यावसायिक जीवन में आपके लिए चीजें धीमी होंगी। अपने ही लोग आपके जीवन में बाधा उत्पन्न करेंगे। आप अपने व्यवसाय में कर से संबंधित परेशानियों का सामना कर सकते हैं। भागीदारों एवं सहयोगियों के साथ संबंधों में संकत आने की संभावना है।

मई 2024 राशिफल

इस माह आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। काम का बोझ बढ़ सकता है परन्तु आप अपने कार्य से अपने अधिकारीयों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपको इस अवधि में अत्याधिक सक्रिय रहने की आवश्यकता है। स्वयं एवं अपने जीवनसाथी की सेहत पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

जून 2024 राशिफल

इस माह सहयोगियों एवं कर्मचारीयों के समर्थन में कमी आ सकती है जिसके कारण आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने परिवार का समर्थन प्राप्त होगा।

जुलाई 2024 राशिफल

खराब आर्थिक प्रबंधन आपके कारोबार में आर्थिक समस्या उत्पन्न कर सकता है। आप कुछ लाभदायक सौदा कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में असहजता महसूस करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परियोजनाओं पर निवेश करने से बचें।

अगस्त 2024 राशिफल

आप अपने अच्छे प्रयासों से कार्य को करेंगे परन्तु सफलता में थोड़ी देरी हो सकती है। आपको सावधान रहने की जरुरत है तथा दूसरों के साथ विवाद में ना पड़ें। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में कुछ सुधार देख सकते हैं।

सितंबर 2024 राशिफल

इस माह से चीजों में परिवर्तन होना शुरु होगा। परन्तु आपको यह सलाह दी जाती है अति आत्मविश्वास से बचें। आपको अपने तय लक्ष्य पर चलना चाहिए तथा उसी पर कार्य करना चाहिए। आपका परिवारिक जीवन भी शांति से परिपूर्ण होगा।

अक्टूबर 2024 राशिफल

आप अपने कामकाज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा आप अपने खर्चों को स्वतंत्र रुप से संभाल सकेंगे। आप अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं। दोस्तों से कुछ बहुमुल्य उपहार प्राप्त हो सकता है।

नवंबर 2024 राशिफल

आपको व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार एवं पुराने निवेश में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। संपत्ति में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

दिसंबर 2024 राशिफल

वह लोग जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल के अंत में आपको लाभदायक फल प्राप्त होगा।

Shopping Cart