fbpx

Bhavishya Astro

मीन राशिफल 2024 | Meen Rashifal in Hindi | Monthly Rashiphal |

मीन राशिफल 2024 | Meen Rashifal in Hindi | Monthly Rashiphal |

जनवरी 2024 राशिफल

आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति की स्थिति बहुत अच्छी है। पूरा महीना व्यापार से संबंधित मामलों के लिए अच्छा है। परिवारिक जीवन में किसी अच्छी खबर की उम्मीद कर सकते हैं।

फरवरी 2024 राशिफल

यह पूरा माह प्यार एवं वैवाहिक मामलों के लिए अच्छा है। आप नए प्रेम संबंधों में प्रवेश कर सकते हैं। आपको अपने साथी का पूर्ण समर्थन मिलेगा। आपको काम काज में अच्छी उपलब्धि की उम्मीद है।

मार्च 2024 राशिफल

यह माह आपके लिए उपयुक्त है। आपका जीवन आसान होगा। आप पूर्ण संतुष्टि के साथ अपने काम की परिस्थितियों का आनंद उठाएॅंगे। आपके शत्रु इस माह आपका सामना करने में सक्षम नहीं होंगे। अच्छी सेहत आपके जीवन को आनंदमय बनाएगा।

अप्रैल 2024 राशिफल

इस माह कार्य अधिक रह सकता है। व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन का प्रबंधन करना जरुरी होगा। तनाव सेहत में परेशानीयाॅं उत्पन्न करेगा। अपनी कड़ी मेहनत के कारण आपके अधिकारी आपको सराहेगें। आपको इस माह सफलता का आनंद मिलेगा।

मई 2024 राशिफल

यह माह अध्ययन के लिए अच्छा है। आप किसी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यापार में भी लाभ होगा। आपको इस महीने में कुछ नए भागीदार भी मिल सकते हैं।

जून 2024 राशिफल

इस माह आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। काम का बोझ बढ़ सकता है परन्तु आप अपने कार्य से अपने अधिकारीयों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपको इस अवधि में अत्याधिक सक्रिय रहने की आवश्यकता है। स्वयं एवं अपने जीवनसाथी की सेहत पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

जुलाई 2024 राशिफल

यह माह नई नौकरी या नौकरी बदलने अथवा मौजूदा नौकरी में पदोन्नित के लिए अच्छा है। दोस्तों से सहयोग ही उम्मीद है। आपके मित्र आपको सहयोग भी देंगे। आपके काम की सराहना होगी। विपरीत लिंग के साथ संबंध करीब एवं गहरा हो सकता है।

अगस्त 2024 राशिफल

इस माह आप अपने काम के स्थान में खुश रहेंगे। आपकी काम करने की स्थिति आपके लिए उपयुक्त रहेगी। आप अपनी प्रतिभा का उपयोग करने में सक्षम होंगे। लेकिन आपको अपने सामाजिक जीवन में थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। प्यार एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगे।

सितंबर 2024 राशिफल

इस माह आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों की ओर से कुछ चिंता का सामना करना पड़ेगा। आपको त्वचा से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुशासन की जरुरत है।

अक्टूबर 2024 राशिफल

आपकी पेशेवर स्थिति में सुधार होगा। आपकी पुरानी चिंताएॅं खत्म होंगी। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर संपत्ति खरीद सकते हैं। आप कार्य में व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगी।

नवबंर 2024 राशिफल

इस माह ना केवल व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरे में भी सुधार होगा। कुछ नए दोस्त आपके जीवन में आएॅंगे एवं आपकी मदद करने के लिए हर समय त्तपर होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशीयों का संचार होगा।

दिसंबर 2024 राशिफल

इस माह रुका हुआ धन मिलने से धन संग्रह होगा। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। राज्यपक्ष योग से लाभ मिलेगा। संतान की प्रगति संभव है।

 

Shopping Cart