fbpx

Bhavishya Astro

मकर राशिफल 2024 | Makar Rashifal in Hindi 2024 | Monthly Rashiphal |

जनवरी 2024 राशिफल

इस साल की शुरुआत आपके लिए बेहतरीन हेगी क्योंकि बृहस्पति आपके भाग्य के भाव में है। आपका भाग्य आपके पक्ष में होगा। आप अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग कर सफल होंगे। निजी जीवन में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

फरवरी 2024 राशिफल

परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आप इस समय बेहद व्यस्त रह सकते हैं। व्यय अधिक हो सकती है। यात्रा पर भी खर्चा होगा।

मार्च 2024 राशिफल

आप नौकरी में बदलाव देख रहे हैं तो इस माह आपको कहीं से साक्षात्कार का मौका मिल सकता है। आप अपने कार्य से खुश रहेंगे। कानून से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने से प्रसन्नता महसूस होगी।

अप्रैल 2024 राशिफल

व्यापार में लाभ मिलेगा। सुधारात्मक तरीके से नौकरी कर सकते हैं। आपको इच्छित व्यवसाय में लाभ प्राप्त होंगे। इस माह आपके एवं जीवनसाथी के मध्य कुछ विवाद होने की भी संभावना है।

मई 2024 राशिफल

शादी अथवा बच्चे के जन्म के कारण आपके परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। तीर्थ यात्रा या किसी धार्मिक स्थान पर भी यात्रा के लिए जा सकते हैं। व्यावहारिक दृष्टिकोण से नौकरी में सफलता मिलेगी।

जून 2024 राशिफल

यह समय आपके लिए बेहतरीन है। रोजगार एवं कारोबार के मामलों में बेहतरीन फल प्राप्त होंगे। वैवाहित जीवन लाभदायक रहेगा। आप धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्य में रुचि लेंगे।

जुलाई 2024 राशिफल

बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आपके बच्चे विवाह योग्य हैं तो उनका विवाह इस माह में तय हो सकता है। पैसे एवं व्यवसाय के लिए भी यह समय बेहतरीन है। आपको वजन की समस्या को लेकर थोड़ा सावधान होने की जरुरत है।

अगस्त 2024 राशिफल

पदोन्नित के कारण आप कार्यस्थल पर खुश महसूस करेंगे। नौकरी में भी आपको साथियों का सहयोग मिलेगा। आपको तन एवं मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

सितंबर 2024 राशिफल

आपको मित्रों एवं सहयोगियों के समर्थन से व्यावसायिक जीवन में विकास होने की संभावनाएॅं प्राप्त होंगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।

अक्टूबर 2024 राशिफल

संपत्ति से जुड़े मामलों में निवेश करने के लिए यह अच्छा माह है। बुद्धिमानी से किया गया निवेश आपको अच्छा भुगतान दे सकता है। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में भी खुशियों का अनुभव करेंगे। दाम्पत्य एवं प्रेम संबंध में आपको खुशी महसूस होगी। इस माह के अंत में अपनी सेहत का ख्याल रखें।

नवंबर 2024 राशिफल

आपके बारहवें घर में शनि का आना विदेश जाने का संकेत करता है। कुछ लंबी यात्रा आप कर सकते हैं जिससे लाभ प्राप्त होगा। आपका खर्च उच्चतम स्तर पर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन बेहतरीन रहेगा।

दिसम्बर 2024 राशिफल

परिस्थितियाॅं अनुकूल रहेंगे। जमीन एवं मकान को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो आपके पक्ष में होगा। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में नवीन अनुबंध एवं लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आपके लाभ में आशानुसार वृद्धि होगी। स्थाई संपत्ति क्रय करने में जल्दी ना करे अन्यथा भाईयों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। धर्य एवं शांति से कार्य करें।

Shopping Cart