fbpx

Bhavishya Astro

धनु राशिफल 2024 | Dhanu Rashifal in Hindi | Monthly Rashiphal |

जनवरी 2024 राशिफल

राजनीति एवं सामाजिक कार्य प्रसिद्धि देंगे। वे लोग जो राजनीति एवं सामाजिक कार्य से जुड़े हैं उनको अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त होने के संकेत हैं। आपके व्यवसायिक जीवन के लिए समय अच्छा है। आप अपने परिवार के साथ घर बदल सकते हैं।

फरवरी 2024 राशिफल

आपका भाग्य आपके साथ है इस कारण आप लाभ प्राप्त कर सकते है। यह पैतृक संपत्ति के लिए एक अच्छा माह है। आपको अपने पिता या परिवार में किसी वृद्ध का सहयोग मिलेगा।

मार्च 2024 राशिफल

इस माह आपकी सेहत बेहतरीन होगी। परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए यह माह बेहतरीन है। आप अपनी नौकरी/व्यापार में अच्छा कार्य कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोत आपको प्राप्त होंगे। कोई नया व्यापार का गठबंधन इस माह में संभव है।

अपै्रल 2024 राशिफल

ग्रहों की स्थिति इस माह आपके कैरियर के लिए बेहतरीन है। आपको कोई नया काॅन्टेªक्ट या काम मिल सकता है। आपके विज्ञापन व्यापार के मामलों में लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। यह आप बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं तो इस माह आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी।

मई 2024 राशिफल

आप इस माह काफी महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे। छात्रों को अच्छे अंक के साथ शैक्षिक सफलता प्राप्त होगी। आप अपने परिवार एवं माता पिता की ओर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में सक्षम होंगे।

जून 2024 राशिफल

आपकी रचनात्मक प्रतिभा के कारण आपको व्यवसाय एवं नौकरी में सफलता मिलेगी। आप नए विषय पर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। जीवन में सुधार होग तथा आपके मित्र कार्य में आपका समर्थन करेंगे।

जुलाई 2024 राशिफल

निवेश में आपको मुनाफा होगा। सेहत के लिहाज से यह समय अच्छा नहीं है। आपको मौसमी बिमारी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का समर्थन मिलेगा।

अगस्त 2024 राशिफल

इस माह आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। आप अपने प्रयासों के कारण सफलता प्राप्त कर सकते है।

सितंबर 2024 राशिफल

आपके प्रयासों के कारण उत्पादकता अधिक होगी। आप इस माह में अपने व्यापार में कुछ नई चीजे को उत्पन्न करने में सक्षम होंगे। ऋण चुकाने के लिए भी यह समय पक्ष में है। परिवारिक जीवन बेहतरीन होगा। सेहत में कोई परेशानी नहीं होगी।

अक्टूबर 2024 राशिफल

इस माह शनि आपकी राशि में प्रवेश करेगा एवं समस्याओं में वृद्धि होगी। सेहत एवं धन दोनों आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते है। आपकी कार्य कुशलता नीचे आ सकती है। आपका लोगों से बातचीत करने का रवैया समस्या उत्पन्न कर सकता है।

नवंबर 2024 राशिफल

आपकी उर्जा का स्तर नीचे गिरने से आप आलसी महसूस करेंगे। काम में सुनहरे अवसर मिलेंगे परन्तु देरी से कार्यवाही करने के कारण आप उन्हें खो सकते हैं। कार्य में आपको अधिक सक्रिय रहने की सलाह दी जाएगी। व्यक्तिगत जीवन भी ज्यादा अनुकूल नहीं होगा।

दिसंबर 2024 राशिफल

साल के अंत में आपको सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कुछ तनाव एवं संतोष की कमी होगी। दोनों व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आप दैनिक दिनचर्या में समय की पाबंदी का पालने करेंगे।

 

Shopping Cart