fbpx

Bhavishya Astro

कर्क राशिफल 2024 | Kark Rashifal 2024 in Hindi | Monthly Rashiphal

कर्क राशिफल 2024 | Kark Rashifal 2024 in Hindi | Monthly Rashiphal |

जनवरी 2024 राशिफल

यह माह एक सकारात्मक माह है। यदि आप सकारात्मक रुप से कार्य करेंगे तो अतिरिक्त उर्जा एवं आत्मविष्वास आपको आपके कार्य में सफल बनाएगा। यह एक परीक्षा एवं नौकरी के साक्षात्कार के लिए जाने के लिए बेहतरीन समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में काफी समय खर्च कर सकते हैं।

फरवरी 2024 राशिफल

यह आपके लिए एक उपयुक्त माह है। कोई बड़ी समस्या आपके रास्ते में आ सकती है। आपको परिस्थितियों के अनुसार कार्य करना होगा। आप अपनी बुद्धि एवं विवेक से सही निर्णय ले सकेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए यह अच्छा समय है।

मार्च 2024 राशिफल

नौकरी में परिवर्तन के लिए यह समय बेहतरीन है। आप मार्च के माह में अपने जीवन में भाग्यषाली परिवर्तन देखेंगे। इस माह आपके कार्य में प्रतिबद्धता आ सकती है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावनाएॅं हैं। नई योजनाओं पर चर्चा होगी। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपको मानसिक संतोष एवं प्रसन्नता मिलेगी।

अप्रैल 2024 राशिफल

यह माह आपको मिश्रित फल देने वाला होगा। परन्तु सकारात्मक पक्ष में परिणाम ज्यादा नजर आएॅंगे। आप अपने मित्रों एवं सहयोगियों से मदद प्राप्त कर सकते हैं।

मई 2024 राशिफल

आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं एवं आप अपनी क्षमता का प्रदर्षन करने में सफल हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध में ईमानदारी आपके संबंधों की नींव को मजबूत करेगी। नियमित व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करेगा एवं आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

जून 2024 राशिफल

आप अपने संचार, प्रबंधन, नियोजन एवं बौद्धिक कौषल का प्रयोग कर कार्य में प्रगति प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों से भी आपको कार्य में सहायता प्राप्त हो सकती हैं। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि चोट लगने की संभावना है।

जुलाई 2024 राशिफल

इस महीने आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं अथवा आपको वेतन वृद्धि या पदोन्नित प्राप्त हो सकती है। कार्य का बोझ भी बढ़ सकता है एवं जिम्मेदारी में भी वृद्धि होगी। आप प्यार के प्रति भावुक महसूस करेंगे।

अगस्त 2024 राशिफल

परीक्षा एवं अध्ययन में आपको सफलता मिलेगी। आपका भाग्य इस माह प्रबल है तथा आप कुछ लाभ प्राप्त कर सकते हैं या लाभ प्राप्त करनी की उम्मीद भी कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

सितंबर 2024 राशिफल

आपको इस माह लाभदायक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों में समय बिता सकते हैं। किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की भी संभावनाएॅं हैं। आपको पेट से संबंधित कुछ बीमारीयाॅं परेषान कर सकती हैं।

अक्टूबर 2024 राशिफल

यह माह आपके लिए लाभदायक नहीं है क्योंकि राहु आपकी राशि में प्रवेष करेगा। आपको आत्मविष्वास की कमी महसूस होगी। आप किसी गलत निर्णय के कारण आर्थिक हानि के षिकार हो सकते हैं। आपको अपने सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में भी सावधान रहना चाहिए। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी कमी आ सकती है।

नवंबर 2024 राशिफल

व्यावसायिक चिंता आपको सता सकती है। आपके भीतर आलस्यता बढ़ सकती है। निष्चित तौर पर योजनाबद्ध एवं पहले से सोचे गए कार्य समय पर नहीं हो सकेंगे। आपको संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। आपको अपने व्यक्तित्व के कई पहलूओं को सुधारना होगा। इसके लिए आप मानसिक, षारीरिक तौर पर पूरी ईमानदारी से प्रयत्न करें।

दिसंबर 2024 राशिफल

यह माह आपके लिए औसत रहेगा। राहु आपसे पुरानी साझेदारी तोड़ सकता है। आप अपने जीवन से असंतुष्ट महसूस करेंगे। परन्तु माह के अंत में आपको कुछ सुधार मिल सकता है। पारिवारिक विवाद गंभीर हो सकते हैं।

Shopping Cart